🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक युवक की मौत



अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में सुलतानपुर-रायबरेली मार्ग पर सोमवार की सुबह काजी पट्टी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। गौरीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमर सिंह ने सोमवार को बताया कि, आज सुबह काजी पट्टी के पास दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे ट्रक खलासी सुनील कुमार (26) की मौत हो गई। वह जनपद बस्ती के निवासी थे। एसएचओ ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना का कारण एक ट्रक चालक को नींद आ जाना बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar